लालू यादव के बेटे तेजस्वी ने रचाई अपनी दोस्त रेचल से शादी, बहन ने शेयर की तस्वीरें

Tajeshwi Yadav marries friend Rachel

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपनी पुरानी दोस्त रेचल से शादी रचा ली। गौरतलब है तेजस्वी की इस शादी को परिवार और पार्टी ने पूरी तरह से गुप्त रखा। शादी के बाद इसकी जानकारी लालू प्रसाद यादव की बेटी और तेजस्वी की बहन मीसा भारती ने ट्वीट करके दी। ये शादी दिल्ली के सैनिक फार्म में सम्पन्न हुई। ये सैनिक फार्म उनकी बहन मीसा भारती का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी और रेचल दोनों एक-दूसरे को पिछले 6 साल से जानते हैं। आरजेडी सूत्रों के अनुसार पुत्रवधु एलेक्सिस उर्फ राशेल गोडिन्हो अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी।

इस वीआईपी शादी को लेकर सुरक्षा के पूरे चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए थे, दो लेयर की सिक्योरिटी भी लगाई गई थी। साथ ही शादी में मीडिया की एंट्री भी पूरी तरह से बैन की गई थी। जानकारी के मुताबिक शादी में कुल 50 लोग ही शामिल हुए थे। जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेन्यू को पिंक और ब्लू कलर की थीम से सजाया गया था। एंट्री गेट को सफेद और गुलाबी फूलों से सजाया गया था।

सूत्रों की मानें तो लालू यादव तेजस्वी और एलेक्सिस की शादी से खुश नहीं थे। लेकिन बाद में परिवार के सभी सदस्यों से लंबी बातचीत के बाद आखिरकार मान गए।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!