हद्द कर दी ! पति ने अपना और पत्नी का 13 मिनट का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर फिर….

Woman 2 ChatGPT Image Dec 12, 2025, 05_20_30 PM (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

सनसनी : पति ने पत्नी का 13 मिनट का पोर्न वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर फिर…

 

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज को झकझोर दिया है. यहां एक व्यक्ति, जो लंबे समय से पोर्नोग्राफिक कंटेंट देखने का आदी बताया जा रहा है, ने अपनी पत्नी की निजी पलों की रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया. यह हरकत न केवल शर्मनाक है बल्कि वैवाहिक संबंधों की मर्यादा को भी तार-तार करती है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने पत्नी के साथ अंतरंग क्षणों का 13 मिनट 14 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उसे अपने दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों को भेज दिया. पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद से वह अत्यधिक अपमान और मानसिक तनाव का सामना कर रही है. पीड़िता के शब्दों में— “मेरे पति में इंसानियत नहीं है, वह दरिंदे से कम नहीं.”

परिवार की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पीड़िता के भाई ने कहा कि शादी के समय दहेज की मांग की गई थी और पूरी रकम न मिलने के कारण आरोपी अक्सर चिढ़ा रहता था. उसका दावा है कि दहेज न मिलने की खुन्नस में ही इस व्यक्ति ने पत्नी की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया.

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में फरार है और उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस की गई है. समान थाना पुलिस की टीम जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!