दूल्हे ने की बिना दहेज की शादी, ठुकराए 51 लाख रूपए, बस यह लेकर पूरा किया शगुन…., VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
दूल्हे ने की बिना दहेज की शादी, ठुकराए 51 लाख रूपए, बस यह लेकर पूरा किया शगुन…., VIDEO
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शादी समारोह में दूल्हे ने बिना दहेज शादी की अनोखी मिसाल पेश की है. शादी मेरठ रोड स्थित एक मैरिज होम में हुई, जहां मथुरा की कृष्ण का विवाह बुलंदशहर के विवेक से संपन्न हुआ.
टीके की रस्म के दौरान लड़की के पिता और भाई ने दूल्हे को 51 लाख रुपये नकद और अन्य सामान देने की तैयारी की थी. लेकिन विवेक ने इन पैसों को लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि शादी बिना दहेज ही होगी और वह किसी भी तरह की रकम नहीं लेंगे. इसके बाद केवल एक रुपये के शगुन से विवाह पूरा किया गया.
बुलंदशहर: दूल्हे ने दहेज के 51 लाख रुपये लौटाए,चांदी का एक सिक्का लेकर किया विवाह।
विवेक ने दहेज में मिली 51 लाख रुपए की नकदी को माथे से लगाकर वधु पक्ष को वापस लौटाया।
बुलंदशहर में हुई बिना दहेज की शादी को सर्व समाज ने सराहा। pic.twitter.com/ZLRWsjY6AU
— Prakkash Singh (@prakashnaraya18) December 12, 2025
दूल्हे के भाई पिंटू चौधरी ने बताया कि यह फैसला मुजफ्फरनगर की सौरम गांव में हुई सर्वजातीय खाप पंचायत के निर्देश के बाद लिया गया. इस पंचायत में तय हुआ था कि समाज के लोग दहेज प्रथा से बचें, बिना दहेज के शादी करें और मृत्यु भोज जैसी परंपराओं को भी खत्म करें.
पिंटू चौधरी ने कहा कि हम सभी ने इस पहल को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इसलिए सगाई समारोह में लड़की वालों द्वारा दिए गए 51 लाख रुपये माथे लगाकर वापस किए गए और एक रुपये में शादी की गई. उन्होंने समाज से अपील की कि दहेज न लें और न दें, ताकि नई पीढ़ी को एक साफ और स्वस्थ संदेश मिले. इस अनोखी पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा है और लोग दूल्हे विवेक और उनके परिवार की इस सोच की सराहना कर रहे हैं.
