सेवानिवृत्त पुलिस इंस्टपेक्टर और उसके भाई ने मां को 10 सालों तक घर में बंद रखा

Old woman hand-g7bf1ec780_640

सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

चेन्नई | हैरान कर देने वाली घटना में 72 साल की महिला को उसके दो बेटों ने यहां चेन्नई में पिछले दस साल से उनके घर में कैद रखा था। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर की पहचान शनमुगसुंदरन के रूप में हुई है और उसके भाई की पहचान वेंकटेशन के रूप में हुई है, जो दूरदर्शन के एक कर्मचारी हैं, दोनों ने अपनी मां ज्ञानजोठी (72) को उनके घर पर बंद रखा हुआ था।

घटना का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब राज्य के समाज कल्याण विभाग के हेल्पलाइन नंबर 181 पर महिला की दुर्दशा को लेकर फोन आया। दो महिला स्टाफ सदस्य, विमला और दिव्या पुलिस के साथ कावेरी नगर स्थित महिला के आवास पर पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि बुजुर्ग महिला के बेटों ने पिछले दस साल से महिला को घर में ताला लगा के रखा हुआ है और सप्ताह में एक बार उन्हें बिस्कुट और रोटी परोसते थे।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जाँच और दवा देने के बाद उन्हें एक मनोरोग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

महिला का पति दूरदर्शन का कर्मचारी था और उनके निधन के बाद उनकी बेटी ने मां की देखभाल की थी। पिता के निधन के दो साल बाद बेटी की भी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस के मुताबिक महिला के बुरे दिन शुरू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बेटों ने उनकी जिम्मेदारी नहीं ली। हालांकि शनमुघसुंदरम पास में ही रहता था और वेंकटेशन पुदुकोट्टई में रह रहा था, दोनों ने उन्हें रखने से मना कर दिया था।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम मामले का विस्तार से अध्ययन कर रहे।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!