मोबाइल फोन पर गेम न खेलने देना 12 वर्षीय लड़के को पड़ा भारी, दोस्तों ने पत्थर से पीट-पीट कर जान ली

Police_800x533

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

ओडिशा के कोरापुट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 12 साल के बच्चे की उसके ही दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि लुलु भोई (12) जो कोरापुट जिले के मशीपुट गांव का रहने वाला था, और उसके दो दोस्त मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे थे। पहले तो सब ठीक चल रहा था। बाद में जब लुलु के दोस्तों ने उससे गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा तो उसने मना कर दिया। लुलु कक्षा 7वीं का छात्र था।

एडिशनल एसपी, कोरापुट, उत्कल केसरी दास ने बताया कि, “इस बात को लेकर तीनों में जोरदार बहस हो गई और बहस लड़ाई में बदल गई। लुलु के दोस्तों ने पत्थरों से पीट पीट कर उसकी हत्या दी और उसका शव पास में कोलाब नदी में फेंक दिया।”

सूत्रों के अनुसार, लुलु के सिर पर पत्थर मारने और उसकी मौत हो जाने से दोनों लड़के इतना घबरा गए की उन्होंने तय किया कि वह उसके शव को ठिकाने लगा देंगे।

घटना गुरुवार की शाम को हुई। हत्या करके  लड़के अपने घर वापस आ गए। जब अंधेरा होने के बाद भी लुलु घर नहीं आया तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। पर वह कही नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह गांववालों ने लुलु का शव पानी में उतराता देखा। इसके बाद पूरे मामले का पता चला।

शव मिलने के बाद, लुलु के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, “पोस्टमार्टम करने के लिए शव को कब्जे में ले लिया गया है।”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!