दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकली जा रही शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

Stone Pelting (1)
The Hindi Post

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हंगामे की सुचना है। शुरुवाती रिपोर्ट्स के अनुसार, हनुमान महोत्सव पर शोभायात्रा निकालते समय पत्थरबाजी की गई। उपद्रवियों ने इसके बाद आगजनी की। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। अब इलाके में तनाव का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पथराव रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है। हालांकि कितने पुलिसकर्मी घायल हुए है इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

घटना के बाद कई थानों का फोर्स तनावग्रस्त इलाके में लगाया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

उपद्रवियों की पहचान के लिए, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद लेगी।

पुलिस यह जांच करेगी कि कही यह  सब कोई सुनियोजित साजिश के तहत तो नही किया गया।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!