यूपी: कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पीट-पीट कर हत्या

Ghaziabad (1)
The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. हमलावरों ने बीच सड़क पर दरोगा के पुत्र वरुण को बुरी तरह पीटा और फिर ईंट से उसका सिर कुचल दिया.

घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वरुण सड़क पर गिरा हुआ है और दूसरा व्यक्ति उस पर ईंटों से हमला कर रहा है. ये वीडियो वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने बनाया. जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया. परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है जिसके हिसाब से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया, ”टीला मोड़ थाना क्षेत्र में लोनी रोड पर मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ओप्स किचन के सामने दो पक्षों में विवाद हो गया. इसमें एक पक्ष ने 35 वर्षीय वरुण को पीटा. अस्पताल में वरुण की मौत हो गई. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं.”

मृतक वरुण गांव जावली का रहने वाला था. उसके पिता कुंवरपाल दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा हैं.

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों की गाड़ियां होटल के बाहर आकर रुकी थीं. वरुण भी अपने दोस्तों संग होटल में खाना खाने के लिए आया था. वहां पार्किंग को लेकर पक्षों के बीच विवाद हो हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई.

घायल युवक को स्थानीय लोग पास के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ians


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!