ई-स्कूटी में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Scooter (1)

सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

नोएडा | नोएडा के सेक्टर-78 सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी के सामने बुधवार दोपहर को एक डिलीवरी ब्वॉय की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई. युवक ने ई-स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई थी. जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच तो स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी.

इस पूरे हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.

सेक्टर-113 थाना प्रभारी ने बताया कि सोरखा निवासी चंद्रप्रकाश सेक्टर-80 स्थित बिग बॉस्केट स्टोर पर डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता है. वह दोपहर के टाइम अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से सेक्टर-80 से सेक्टर-78 सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी में सामान (डिलीवरी देने) पहुंचाने जा रहा था.

जब वह सोसाइटी के सामने पहुंचा तो अचानक उसकी ई-स्कूटी में आग लग गई. कुछ ही सेकेंड में आग पूरी स्कूटी में फैल गई. चंद्रप्रकाश ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई. इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची पर तब तक युवक की स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी.

ians

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!