Reliance Jio का न्यू ईयर प्लान लॉन्च – ₹500 में मिलेगा डाटा, कॉल और भी कई फायदे

JIO (2) (1)

फोटो: हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

Reliance Jio का न्यू ईयर प्लान लॉन्च – ₹500 में मिलेगा डाटा, कॉल और भी कई फायदे

 

रिलायंस जियो ने Happy New Year 2026 के तहत एक नया ₹500 प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और कंज्यूमर्स को कई बेनिफिट्स देता है.

मुख्य लाभ:
• यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है और हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है यानी कुल 56GB डेटा मिलता है.
• प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS शामिल है.

• साथ ही कई प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है, जैसे YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Sun NXT और अन्य.

एक्स्ट्रा फायदे:
इसके साथ JioAICloud का 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है और JioHome के लिए 2 महीने का फ्री ट्रायल ऑफर भी शामिल है.

इसके अलावा, पात्र यूजर्स को Google Gemini Pro का 18-महीने का एक्सेस भी दिया जा रहा है जिसकी कीमत आम तौर पर ₹35,100 से अधिक होती है.

यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो कम कीमत में डाटा, कॉलिंग और मनोरंजन सेवाओं को एक साथ लेना चाहते हैं.

अगर आप OTT कंटेंट के साथ डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉल का एक अच्छा पैक चाहते हैं तो यह जियो का न्यू ईयर प्लान एक उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!