वरिष्ठ राजनेता के निजी सचिव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज: दिल्ली पुलिस

Rape Molestation Depositphotos_238915278_S (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के निजी सचिव पर एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने आरोपी का नाम बताए बिना कहा कि इस संबंध में 25 जून को उत्तम नगर थाने में शिकायत मिली थी।

तदनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mobile Guru

अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीसीपी ने कहा, “हम पीड़ित महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।”

पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया, हालांकि, उसने बताया कि वह 71 वर्षीय व्यक्ति है और वरिष्ठ राजनीतिक नेता के पीएस (निजी सचिव) के रूप में काम कर रहा है।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!