देश के सभी हवाई अड्डों पर हो रही रैंडम टेस्टिंग, जानिए कितने विदेशी यात्री कोरोना संक्रमित मिले?

Covid Testing Airport (1)

सांकेतिक फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच शुरू कर दी गई हैं.

अब तक कुल 39 अंतर्राष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. हवाई अड्डों पर कोविड संक्रमण के लिए रैंडम परीक्षण 24 दिसंबर से शुरू किया गया था. पिछले तीन दिनों में विभिन्न हवाईअड्डों पर कुल 498 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की जांच की गई.

एक सूत्र ने बुधवार को कहा कि 498 में से 39 विदेशी यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए है. सभी पॉजिटिव नमूनों को जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सिक्वेंसिंग) के लिए भेजा गया है.

इसमें (39 में) चार विदेशी वह नागरिक भी शामिल हैं जिनकी मंगलवार को गया हवाई अड्डे पर पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी. वह गया में दलाई लामा के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. सूत्रों  के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का भी गुरुवार को स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे का दौरा करने की उम्मीद है.

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 188 नए कोविड मामले दर्ज किए, जबकि पिछले दिन 157 मामले दर्ज किए गए थे. देश में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 3,468 है, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.01 प्रतिशत है. कोविड के मामलों में संभावित उछाल के बीच, केंद्र ने राज्यों से नए वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने को कहा है. देश भर के अस्पतालों ने मंगलवार को कोविड-19 के प्रबंधन के लिए चिकित्सा सुविधाओं का मॉक ड्रिल किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!