घुड़सवारी के दौरान बेहोश हुए रणदीप हुड्डा, गिरने से आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

Randeep Hooda Instagram (1)

Photo: Instagram

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता रणदीप हुड्डा को इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, वो घुड़सवारी करते हुए बेहोश हो गए थे. उन्हें गंभीर चोटें आई है.

यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी. घटना के बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. उन्हें फिलहाल पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है.

पिछले साल, फिल्म ‘राधे’ में एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रणदीप को चोट लग गई थी. इस कारण से रणदीप को अपने दाहिने पैर के घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी थी. यह सर्जरी उनकी वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की शूटिंग के दौरान हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!