फिल्म ‘वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग के दौरान घायल हुई अभिनेत्री पल्लवी जोशी

Pallavi Joshi (1)

Photo: Instagram

The Hindi Post

हैदराबाद | ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता अभिषेक अग्रवाल अब अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में बिजी हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

फिल्म की यूनिट में सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद में शूटिंग के दौरान ‘द वैक्सीन वॉर’ के सेट पर अभिनेत्री पल्लवी जोशी को चोट आई.

लोकेशन पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि एक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और अभिनेत्री को टक्कर मार दी. चोट के बावजूद उन्होंने अपना शॉट पूरा किया और फिर एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए गई. बताया जा रहा है कि वह ठीक हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!