राजू श्रीवास्तव की बेटी ने बिग बी के नाम लिखा इमोशनल नोट, कहा – ‘हर दिन हमारा साथ देने के लिए आपका शुक्रिया अंकल’

Raju Srivastava and Amitabh Bachchan (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है. अंतरा ने कठिन समय में परिवार के साथ बने रहने के लिए उनका आभार जताया है. अंतरा ने कहा कि उनके पिता ने अमिताभ बच्चन का नंबर ‘गुरुजी’ के रूप में मोबाइल में सेव किया था. इंस्टाग्राम पर उन्होंने राजू श्रीवास्तव की बिग बी के साथ तस्वीरें साझा की है.

अंतरा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “अंकल (अमिताभ बच्चन) की बहुत आभारी हूं, इस कठिन समय में हर एक दिन साथ रहने के लिए. आपकी प्रार्थनाओं ने हमें बहुत ताकत और समर्थन दिया, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे. आप मेरे पिता के आदर्श, प्रेरणा, प्यार और गुरु हैं.”

अंतरा ने आगे कहा: जब से पहली बार पिताजी ने आपको (अमिताभ बच्चन) बड़े पर्दे पर देखा है, आप उनके भीतर हमेशा के लिए बस गए. उन्होंने न केवल आपको ऑन-स्क्रीन बल्कि इसके बाहर (ऑफ-स्क्रीन) भी फॉलो किया.

अंतरा ने आगे लिखा कि अपने फोन में पापा ने आपका नंबर ‘गुरु जी’ के नाम से सेव किया था. आपके ऑडियो क्लिप को सुनने पर उनकी प्रतिक्रिया स्पष्ट रूप से यह दिखती है कि आप उनके लिए क्या मतलब रखते थे. मेरी मां शिखा, भाई आयुषमान श्रीवास्तव, मेरा पूरा परिवार और मैं सदा आपके आभारी हैं. विश्व स्तर पर उन्हें जो प्यार और प्रशंसा मिली है, वह सब आपकी वजह से है.

सीने में दर्द की शिकायत के बाद राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था जहां  21 सितंबर को उनका निधन हो गया.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!