उत्तर प्रदेश : कानपुर में दो सड़कों, एक पार्क का नाम दिवंगत राजू श्रीवास्तव के नाम पर रखा जाएगा

Raju Srivastava (2) (2)

फाइल फोटो

The Hindi Post

कानपुर (उत्तर प्रदेश) | कानपुर नगर निगम (केएमसी) ने शहर की दो सड़कों और एक पार्क का नाम दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम पर रखने का फैसला किया है. पार्षद कमल शुक्ला बेबी, महेंद्र पांडे और सुनील कनौजिया ने दो सड़कों और एक पार्क का नाम दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा.

एक सड़क किदवई नगर में उनके आवास के बाहर और दूसरी स्वरूप नगर में भोलेश्वर मंदिर के पास स्थित है और पार्क भी उनके घर के पास स्थित है.

केएमसी सूत्रों के अनुसार उनके नाम पर उनके घर के सामने स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, कानपुर के किदवई नगर इलाके के रहने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था.

राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था. उन्हें प्यार से लोग गजोधर भैया के नाम से भी बुलाते थे. राजू अक्सर अपने चुटकुलों में गजोधर भैया नाम के किरदार का जिक्र करते थे.

राजू को समाजवादी पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर सीट से नामांकित किया था लेकिन उन्होंने टिकट वापस कर दिया था. बाद में वह उसी वर्ष भाजपा में शामिल हो गए थे. वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!