हैदराबाद के अस्पताल से रजनीकांत हुए डिस्चार्ज, आराम करने की सलाह

Rajnikanth

फाइल फोटो/फेसबुक

The Hindi Post

हैदराबाद | सुपरस्टार रजनीकांत को रविवार यहां स्थित अपोलो हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है, जहां उन्हें शुक्रवार को उच्च रक्तचाप के चलते एडमिट कराया गया था। हॉस्पिटल की तरफ से कहा गया कि उनकी हालत में सुधार आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, जिसके बाद अभिनेता चेन्नई के लिए रवाना हो गए।

अस्पताल ने अपने एक बयान में कहा कि उन्हें हाइपरटेंशन और थकावट होने की वजह से भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा गया, उन्हें डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में रखा गया था। उनका ब्लड प्रेशर अभी नॉर्मल है और वह काफी ठीक हो गए हैं। उनकी सेहत में सुधार की स्थिति को देखते हुए उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अभिनेता की सेहत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है और साथ ही नियमित रूप से रक्तचाप पर ध्यान रखने को भी कहा है। इस दौरान कम से कम शारीरिक गतिविधि करने और तनाव लेने से बचने की सलाह दी गई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!