राजस्थान के मंत्री ने अधिकारी से कहा, कैटरीना के गालों जैसी बनाएं सड़कें

Rajendra Gudha Cong MLA

राजस्थान के नवनिर्मित राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (फोटो: फेसबुक)

The Hindi Post

जयपुर | लालू प्रसाद यादव ने वर्षो पहले जब बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसी बनाने की घोषणा की थी तो काफी विवाद हुआ था। अब इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए राजस्थान के मंत्री ने कहा है कि वे अपने गांवों की सड़कें कैटरीना कैफ के गाल जैसी खूबसूरत बनाएंगे।

राजस्थान के नवनिर्मित राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने यह विवादित बयान दिया है, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अधिकारी से कहते दिख रहे हैं कि उनके गांवों में सड़कें कैटरीना कैफ के गालों की तरह होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में मंत्री ने अधिकारी से कहा कि सड़कों का निर्माण हेमा मालिनी के गालों की तरह चिकना होना चाहिए। हालांकि इसके तुरंत बाद ही उन्हें खुद एहसास हुआ कि हेमा मालिनी तो अब बूढ़ी हो गई हैं।

फिर उन्होंने जनता से पूछा कि इन दिनों कौन सी अभिनेत्री धूम मचा रही है और फिर जनता के बीच से कैटरीना कैफ का नाम सामने आया।

मंत्री ने कहा कि उनके क्षेत्र में कैटरीना कैफ के गालों की तरह सड़कें विकसित की जाए।

बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजेंद्र सिंह गुढ़ा को रविवार को हुए कैबिनेट विस्तार में राज्य मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!