राहु का शनि की राशि में गोचर: दो राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा नया साल

Astrology 2 ChatGPT Image Dec 28, 2025, 12_30_41 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

राहु का शनि की राशि में गोचर: साल 2026 में इन दो राशियों पर मंडराएगा संकट, इस उपाय से होगा समाधान…..

 

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार वर्ष 2026 में राहु का गोचर कुछ राशियों के लिए कठिन समय लेकर आ सकता है. 5 दिसंबर 2026 को राहु शनि की कुंभ राशि से निकलकर शनि की ही दूसरी राशि मकर में प्रवेश करेंगे. शनि के प्रभाव वाले इस परिवर्तन को ज्योतिष विशेषज्ञों ने खास तौर पर दो राशियों के लिए कष्टकारी बताया है. इस दौरान आर्थिक असंतुलन, मानसिक दबाव और संबंधों में तनाव देखने को मिल सकता है.

जो दो राशियां इससे प्रभावित होंगी वो है – मकर और कुंभ

मकर राशि

राहु का गोचर मकर राशि वालों के लिए पेशेवर और आर्थिक मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रह सकता है. नौकरी या व्यापार में जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. सहकर्मियों या वरिष्ठों से मतभेद बढ़ने की आशंका है जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. धन से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता जरूरी होगी. कर्ज, उधार या निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें. जोखिम भरे निवेश, सट्टा या शॉर्टकट से धन कमाने के प्रयासों से दूरी बनाए रखना हितकर रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर भी राहु का प्रभाव बेचैनी बढ़ा सकता है. क्रोध, अहंकार और कठोर वाणी के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है. कार्यस्थल पर दबाव बढ़ेगा और गलत निर्णय आर्थिक नुकसान करा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है जहां छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने की आशंका रहेगी. घर में शांति बनाए रखने के लिए संयम और संवाद जरूरी होगा.

राहु के दुष्प्रभाव से बचाव के उपाय

राहु से प्रभावित लोग ज्योतिषीय सलाह से उपयुक्त रत्न धारण कर सकते हैं. शनि की राशि में गोचर के कारण दान-पुण्य, जरूरतमंदों की सहायता और संयमित जीवनशैली लाभकारी रहेगी. प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें तथा “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. माना जाता है कि इन उपायों से राहु जनित बाधाओं में कमी आती है और जीवन में संतुलन बना रहता है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!