सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

RAHUL GANDHI 3

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

 

पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को आज पुलिस जंतर मंतर से अपने साथ ले गई. इसके बाद से विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हैं. अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

राहुल गांधी ने कहा, “मोदी सरकार के मूल सिद्धांत ‘असत्य’ और ‘हिंसा’ हैं. सोनम वांगचुक जी को जंतर-मंतर से उस समय हटाना पूरी तरह से गलत है जब वह अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे थे.


उन्होंने आगे कहा, “पेपर लीक, शैक्षणिक व्यय में निरंतर वृद्धि और छात्रों की आत्महत्याएं भारत के भविष्य से जुड़े बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दे हैं. कोई भी ताकत भारत के छात्रों को और हम में से उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उन पर विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!