धर्मेंद्र प्रधान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अब इनका इस्तीफा मांगा

Dharmendra Pradhan

धर्मेंद्र प्रधान (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

धर्मेंद्र प्रधान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अब इनका इस्तीफा मांगा

 

शनिवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने 21 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरदस्ती हटा दिया. जंतर-मंतर से हटाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया है और उनके इस्तीफे की मांग कर दी है. शनिवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सीजेपी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की.

बता दें कि 28 जून से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती जंतर-मंतर से हटा दिया. दिल्ली पुलिस के इस एक्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने जमकर नाराजगी जाहिर की. इस दौरान इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से मांग की जा रही थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. अब सीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. सीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मोदी मस्ट रिजाइन.”

देश में लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ आंदोलन जंतर-मंतर तक पहुंच गया. यहां आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ सोनम वांगचुक बीते 21 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. भूख हड़ताल के दौरान लगातार सोनम वांगचुक की तबीयत खराब होती जा रही थी. इस दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी कीमत पर सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए. हाई कोर्ट के इस निर्देश के कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती जंतर-मंतर धरनास्थल से सोनम वांगचुक को उठा लिया और कहा कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अब उनको हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजी दीपके अनशन पर बैठ गए हैं.

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

दीपके ने कहा कि वांगचुक को इस तरह से हटाना ‘तानाशाही’ है, जिसका विरोध जरूरी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो में कहा कि दिल्ली पुलिस ने सोनम सर (वांगचुक) को जंतर-मंतर से उठा लिया है. पुलिस ने विद्यार्थियों पर भी लाठीचार्ज किया है. मैं अभी अपने दोस्त के घर गया था, जहां मुझे बंद कर दिया गया और मेरे साथ भी मारपीट की गई. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को उठाने के बाद उन्होंने मुझे छोड़ दिया है, लेकिन जंतर-मंतर जाने की अनुमति अभी भी नहीं है. जो भी लोग यह वीडियो देख रहे हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि हमें देशभर में प्रदर्शन करना होगा. सभी से अनुरोध है कि कोई नियम तोड़े बिना शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें. हमें जवाब देना होगा कि हम तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे.

“Modi Must Resign” : शिक्षा मंत्री के बाद अब निशाने पर पीएम! सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाने पर भड़के दीपके, कर दिया बहुत बड़ा ऐलान….

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!