दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से मिलने हाथरस जाते समय राहुल गांधी गिरफ्तार

Rahul Gandhi on way to Hathras

राहुल गाँधी से धक्का-मुक्की करता उत्तर प्रदेश पुलिस का एक अफसर (फोटो: ट्विटर)

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा |  दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने गुरुवार को हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान यहां पुलिस ने राहुल गांधी को जमीन पर धकेल दिया।

राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे नेताओं के साथ गुरुवार सुबह हाथरस के लिए रवाना हुए थे। लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही इनके वाहनों को पुसिल ने रोक दिया।

घटनास्थल से मिले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धक्का दिया जिससे राहुल गांधी जमीन पर गिर गए।

अतिरिक्त डीसीपी गौतमबुद्धनगर, रणविजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि पुलिस के पास डीएम हाथरस का एक पत्र है जिसमें कहा गया है कि यदि राहुल गांधी वहां जाते हैं, तो यह कानून तोड़ सकते हैं।

इससे पहले गुरुवार सुबह से दिल्ली के डीएनडी पर इस बात की अफवाह थी कि उन्हें डीएनडी बॉर्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता डीएनडी बॉर्डर को पार कर हाथरस के लिए रवाना हो गए थे।

डीएनडी से आगे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाते ही राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!