हिंसा समाधान नहीं है, कानून को वापस लो : राहुल गांधी

Rahul-Gandhi-Twitter-May-4

फाइल फोटो/ट्विटर

The Hindi Post

नई दिल्ली | किसानों  की ट्रेक्टर रैली के बेकाबू हो जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है और इस कानून को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि-विरोधी कानून वापस लो!”

उल्लेखनीय है कि आंदोलनकारी किसान लालकिले तक पहुंच गए हैं और पुलिस उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!