पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने ही मंत्री को किया बर्खास्त, जाने वजह

Bhagwant-Mann-2-1

फाइल फोटो

The Hindi Post

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है।

विजय सिंगला पंजाब की मनसा विधानसभा से विधायक हैं।

पंजाब में यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री ने अपने ही मंत्री को भृष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मंत्री के खिलाफ आरोप था कि वे प्रत्येक सरकारी निविदा से एक प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे।

मान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा और यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा जनता ने बहुत उमीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाई है। इसलिए उनकी उम्मीद पर खरा उतरना हमारा पहला कर्त्तव्य है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!