यूपी: चेहरे पर मुंहासों से परेशान लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

Pimples Acne close-up-portrait-young-woman-with-acne (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

बांदा | उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवती ने चेहरे पर आए मुंहासों से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि मुंहासों के कारण लड़की का बार-बार रिश्ता टूट जाता था। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी।

घटना सोमवार शाम बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव की है।

मवेशियों को चारा खिलाकर लौटी मां और बहन ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने कहा कि लड़की अपने मुंहासे की समस्या से परेशान थी। कई बार इलाज करवाने के बाद भी  उसकी यह समस्या ठीक न हो सकी।

परिवार के एक सदस्य ने कहा, लड़की के लिए शादी के कई प्रस्ताव आए थे, लेकिन जब लोग उसके चेहरे पर मुंहासे देखते थे तो रिश्ता करने से इंकार कर कर देते थे।

बिसंडा थाना प्रभारी केके पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जारी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!