पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, रखी यह मांग…

BHAGWANT MAAN N MURMU

सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भेंट की / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, रखी यह मांग…

 

नई दिल्ली | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की.

मुलाकात के बाद भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि आज दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रपति के सामने देश में हो रही “लोकतंत्र की हत्या” के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की.

उन्होंने आरोप लगाया कि असंवैधानिक तरीके से राजनीतिक दलों को तोड़ा जा रहा है और प्रवर्तन निदेशालय तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर दागी नेताओं को भाजपा की “वाशिंग मशीन” में साफ किया जा रहा है जो लोकतांत्रिक ढांचे के साथ सीधा खिलवाड़ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में “ऑपरेशन लोटस” जैसी चालें कभी सफल नहीं होंगी. उनके अनुसार, राज्य के विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज हैं और पंजाबी कभी भी गद्दारी बर्दाश्त नहीं करते.

उन्होंने कहा, “आपका लोक सेवक होने के नाते मैं हर पंजाबी को विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता के जनादेश और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे.”

IANS

भगवंत मान ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, ‘लोकतंत्र की हत्या’ के खिलाफ उठाई आवाज


The Hindi Post
error: Content is protected !!