रेप का आरोपी विधायक हिरासत से फरार, साथियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर चढ़ाई गाड़ी, एक पुलिसकर्मी….
पंजाब के सनौर विधायक हरमीत सिंह की फाइल फोटो (आईएएनएस)
रेप का आरोपी विधायक हिरासत से फरार, साथियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर चढ़ाई गाड़ी, एक पुलिसकर्मी….
आम आदमी पार्टी के पंजाब से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा कथित तौर पर पुलिस कस्टडी से फरार हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पठानमाजरा पर आरोप है कि जब उन्हें गिरफ्तार करके स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था तब वह फरार हो गए.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने पंजाब पुलिस के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि AAP एमएलए हरमीत सिंह पठानमाजरा उस समय कथित तौर पर भाग निकले जब उनको स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था. पंजाब पुलिस के सूत्रों ने यह भी बताया कि विधायक हरमीत सिंह और उनके साथियों ने भागते समय पुलिस पर गोलीबारी की और एक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी. इस कारण एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पंजाब पुलिस विधायक हरमीत सिंह का पीछा कर रही है.

Sanour AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra in a Facebook LIVE said Punjab Police has now booked him under IPC 376 in an old case involving his ex-wife. He alleged the Delhi AAP team is trying to rule over Punjab and is “suppressing his voice.”
#Punjab https://t.co/MMgsh6qeBJ pic.twitter.com/dTeSKyJK1G— Gagandeep Singh (@Gagan4344) September 2, 2025
AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. इससे एक दिन पहले पंजाब सरकार ने पठानमाजरा को मिली सुरक्षा वापस ले ली थी. दरअसल, पठानमाजरा की पूर्व पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुए रेप केस के पुराने मामले में यह कार्रवाई की जा रही है. यह एफआईआर पटियाला के सिविल लाइंस थाने में दर्ज है.
इससे पहले पठानमाजरा ने फेसबुक पर लाइव आकर यह कहा था कि दिल्ली AAP टीम पंजाब पर राज कर रही है और उनकी आवाज दबा रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
