नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस राज्य में जलाई गई CAA की प्रतियां

CAA (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

देश में नागरिकता संशोधन कानून सोमवार को लागू हो गया. इसके लागू होने के कुछ ही घंटो बाद असम में विरोध प्रदर्शन हुआ.

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 में पास हुआ था. इसके पास होने के बाद भी असम में विरोध-प्रदर्शन हुआ था. कई जगहों पर हिसंक प्रदर्शन हुआ था.

सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) और 30 संगठनों द्वारा सीएए की प्रतियां जलाई गई.

मंगलवार को राज्यव्यापी ‘हड़ताल’ की घोषणा की गई है. 16-पक्षीय संयुक्त विपक्षी मंच, असम (यूओएफए) भी आंदोलन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करेगा.

एएएसयू के मुख्य सलाहकार समुज्जल भट्टाचार्य ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एनईएसओ) मंगलवार को पूर्वोत्तर के प्रत्येक राज्य की राजधानी में सीएए की प्रतियां जलाएगा.

उन्होंने कहा कि अगले दिन, असम में मशाल जुलूस के साथ एएएसयू और 30 संगठनों द्वारा ‘सत्याग्रह’ शुरू किया जाएगा.

भट्टाचार्य ने पहले कहा था: “सीएए असम और पूर्वोत्तर के लोगों के साथ एक अन्याय है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!