पत्रकारों, राजनेता पर एफआईआर के लिए प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधा

Priyanka-Gandhi-IANS

(फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्रकारों और एक राजनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए सरकार को फटकार लगाई है। एक पत्रकार ने कथित तौर पर 26 मार्च को ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा पर झूठी खबर ट्वीट की थी। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा, “यह खतरनाक है कि भाजपा सरकार एफआईआर दर्ज करके पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों को धमकी दे रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान सरकार की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में भय का माहौल बनाना जहर जैसा है।”

नोएडा पुलिस ने गुरुवार को संसद सदस्य शशि थरूर, पत्रकार राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडे, विनोद के जोस (कारवां) और अन्य पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को सेक्टर -20 पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि इनलोगों पर 26 जनवरी, 2021 को ट्रैक्टर रैली के दौरान एक किसान की मौत से संबंधित ट्वीट करने और फैलाने के लिए मामला दर्ज किया गया।

एफआईआर में नेशनल हेराल्ड के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ जफर आगा और कारवां के संपादक अनंत नाथ का भी नाम है।

–आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!