प्रियंका गांधी ने कानून-व्यवस्था को लेकर उप्र सरकार पर निशाना साधा

Priyanka-Gandhi-IANS-34362525142
The Hindi Post

नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुईं हैं। हालांकि सीएम के प्रचार में तो यूपी ‘अपराधमुक्त’ हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। सच्चाई यह है कि कुछ अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। जवाबदेही किसकी है?”

कांग्रेस नेता ने जौनपुर में एक हत्या के मामले और हाल ही में एक गैंगस्टर द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है।

एक स्थानीय अपराधी विकास दुबे और उसके गुर्गो ने शुक्रवार को कानपुर के चौबेपुर पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें सर्कल अधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रियंका गांधी ने शनिवार को एक वर्चुअल मीटिंग में कहा था कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज हो गया है और यहां तक कि पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं।

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!