क्या राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मेलोनी को होठों पर ‘Kiss’ करने की कोशिश की ? वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…
क्या राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मेलोनी को होठों पर ‘Kiss’ करने की कोशिश की ? वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…
इवियन-लेस-बैंस (फ्रांस) | फ्रांस में आयोजित हो रहे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2026) के मंच से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जोर्जिया मेलोनी के बीच हुए कूटनीतिक अभिवादन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में अभिवादन के वक्त पीएम मेलोनी कुछ पलों के लिए असहज नजर आती हैं. कैमरे में कैद इसी संक्षिप्त पल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के दावे करने शुरू कर दिए हैं. इंटरनेट पर कुछ यूजर्स का दावा है कि जेलेंस्की ने मेलोनी को ‘लिप किस’ करने की कोशिश की, जबकि अन्य यूजर्स इसे पूरी तरह खारिज करते हुए इसे यूरोप का एक सामान्य कूटनीतिक ‘चीक-टू-चीक’ (गाल से गाल मिलाकर) अभिवादन बता रहे हैं.
Zelensky tries to kiss Meloni on the lips and her reaction is brutal 😬 https://t.co/CvIA52ADnT pic.twitter.com/RlC9TZUb9D
— Matt Wallace (@MattWallace888) June 16, 2026
दावों में कोई सच्चाई नहीं; कैमरे के एंगल का असर
हालांकि, वायरल हो रहे इन दावों की कोई आधिकारिक या प्रामाणिक पुष्टि नहीं हुई है. राजनयिक मामलों के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नेताओं के बीच गले मिलना यूरोपीय संस्कृति में बेहद आम है लेकिन कैमरे के गलत एंगल की वजह से कई बार ऐसी तस्वीरें वास्तविक स्थिति से बिल्कुल अलग और भ्रामक संदेश दे देती हैं. इस मुद्दे पर इटली, यूक्रेन या G7 के आयोजकों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
गौरतलब है कि फ्रांस में चल रहे इस G7 सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध, वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति जैसे बेहद गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है.
Hindi Post Dot In
