चीन में बिजली संकट के कारण घरों और फैक्ट्रियों में बिजली गुल

electric-g869d3bf38_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | चीन में बढ़ती बिजली आपूर्ति संकट के कारण घरों में बिजली कटौती की जा रही है और कारखानों को उत्पादन में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे देश की विशाल अर्थव्यवस्था के धीमा हो जाने का खतरा पैदा हो गया है। राज्य के मीडिया ने बताया कि देश के औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनियों को बिजली की मांग को कम करने के लिए अपनी ऊर्जा खपत को सीमित करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ घरों में आपूर्ति में कटौती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, सोमवार को पूर्वोत्तर के तीन प्रांतों में ‘अप्रत्याशित और अभूतपूर्व’ बिजली कटौती हुई। समाचार पत्र ने मंगलवार को बताया कि हेइलोंगजियांग, जिलिन और लियाओनिंग प्रांतों में बिजली राशनिंग के परिणामस्वरूप लोगों के रोजाना जीवन और व्यावसायिक कार्यों में बड़ी बाधाएं आई हैं।”

बिजली की किल्लत ने दक्षिणी प्रांत ग्वांगडोंग को भी प्रभावित किया है, जो एक प्रमुख औद्योगिक और शिपिंग हब है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि कई कंपनियां हफ्ते में दो या तीन दिन काम कर मांग कम करने की कोशिश कर रही हैं।

चीन जून में भी इसी तरह की बिजली संकट से जूझ रहा था। इसके उद्योगों को ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और बीजिंग से कार्बन उत्सर्जन से निपटने के लिए भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!