मशहूर अभिनेता का निधन, शूटिंग के दौरान डूबने से गई जान

DEAD BODY

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

मशहूर अभिनेता का निधन, शूटिंग के दौरान डूबने से गई जान

 

मुंबई | बंगाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 वर्ष की उम्र में दुखद निधन हो गया है. वह ‘भोले बाबा पार करेगा’ सीरियल की शूटिंग के सिलसिले में ओडिशा-बंगाल सीमा पर स्थित तलसरी समुद्र तट पर आए थे.

बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान वह समुद्र में उतरे थे जहां यह हादसा हो गया. कुछ समय तक तो उनका पता नहीं चल पाया. इसके बाद यूनिट के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की.

करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें समुद्र से बाहर निकाला जा सका. उन्हें तुरंत दिघा स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस दुखद घटना पर उनकी पत्नी और बंगाली अभिनेत्री प्रियंका सरकार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस कठिन समय में निजता बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने लिखा, “यह हमारे लिए अत्यंत दुख और गहरे शोक का समय है। इस कठिन घड़ी में हम आपसे थोड़ी निजता और समय की विनम्र अपील करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “एक बच्चा, एक मां, पूरा परिवार और अपने सभी प्रियजन इस अपार दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि हमारी भावनाओं का सम्मान करें, हमारी निजता में हस्तक्षेप न करें और हमें शांति से शोक मनाने दें।”

 

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!