गलत तरीके से छूने के मोनालिसा के आरोपों पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दी सफाई, बताया- कौन पड़ गया उनके पीछे…? अपनी जान को भी बताया खतरा

monalisa and sanoj mishra (1) (1)
The Hindi Post

मोनालिसा के आरोपों का डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दिया जवाब, कहा- “ये वही बच्ची है जो….”

 

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए है. हाल ही में मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनोज मिश्रा पर ‘गलत तरीके से छूने’ का गंभीर आरोप लगाया था. अब सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा कर अपनी सफाई पेश की है और इस पूरे प्रकरण को अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया है.

सनोज मिश्रा ने वीडियो में कहा कि मोनालिसा द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है. उन्होंने दावा किया कि यह सब उन ‘जिहादी तत्वों’ और ‘ईसाई मिशनरियों’ का एक संयुक्त ऑपरेशन है, जो उनकी आगामी फिल्म और लव जिहाद के खिलाफ उनके अभियान से डरे हुए हैं. मिश्रा के अनुसार, “यह वही बच्ची है जिसे मैंने अपने बच्चों से भी ज्यादा समय देकर पढ़ाया और सिखाया, जिसके कारण मेरे अपने बच्चे मुझसे नाराज हो जाते थे. कल तक जो मेरे बारे में सिर्फ अच्छा बोलती थी, अचानक एक रात में उसे क्या पट्टी पढ़ा दी गई कि वह अब मुझ पर ऐसा लांछन लगा रही है.”

निर्देशक ने आगे कहा कि मोनालिसा का ‘ब्रेनवॉश’ किया गया है ताकि हिंदू-मुस्लिम शादियों को सफल दिखाकर अन्य लड़कियों को भी प्रेरित किया जा सके. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह एक सनातनी हैं और उनके संस्कारों में ‘बहन’ मानने के बाद ऐसी ओछी हरकत की कोई जगह नहीं है. सनोज मिश्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में मेरे और मेरे परिवार के साथ बड़ी र्दुघटना हो सकती है.

उन्होंने आगे कहा, “मैं आपसे कहना चाहूंगा कि लव जिहाद और धर्मांतरण की लड़ाई रूकनी नहीं चाहिए. कल मुझे कुछ हो जाए, तो मेरे परिवार को आपका सपोर्ट चाहिए होगा. मैं बूढ़ी मां हैं, जो बीमार रहती हैं. मैं एक डायरेक्टर और समाजिक कार्यकर्ता होने के साथ किसी का पति हूं, किसी का बेटा हूं और किसी का पिता भी हूं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी परिस्थिति में ‘देशद्रोहियों’ के सामने सिर नहीं झुकाएंगे और धर्मांतरण व लव जिहाद के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!