परफॉर्मेंस के बीच चीखकर भागी फेमस सिंगर, स्टेज पर युवक की हरकत ने उड़ा दिए होश, वीडियो शेयर कर बताया अनुभव

SUNANDA SHARMA

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

परफॉर्मेंस के बीच चीखकर भागी फेमस सिंगर, स्टेज पर युवक की हरकत ने उड़ा दिए होश, वीडियो शेयर कर बताया अनुभव

 

गाजियाबाद (यूपी) के एक कॉलेज के फेस्ट में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. स्टेज पर परफॉर्म कर रहीं सुनंदा उस वक्त सहम गईं जब एक ‘जबरा फैन’ सुरक्षा घेरा तोड़कर अचानक स्टेज पर चढ़ गया और उनके बेहद करीब पहुंच गया. उसने सुनंदा के पैर छूने की कोशिश की. इससे घबराईं सुनंदा चिल्ला उठीं और तुरंत मंच छोड़कर पीछे हट गईं.

सिंगर की दरियादिली
इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सिक्योरिटी ने छात्र को दबोच लिया. स्टेज पर चढ़ने वाला युवक उसी कॉलेज का छात्र है जहां सुनंदा परफॉर्म करने पहुंची थी. सिंगर (सुनंदा) ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए बड़ा दिल दिखाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना डर साझा करते हुए कॉलेज प्रबंधन से अपील की कि छात्र के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए. सुनंदा का मानना था कि छात्र की नीयत शायद बुरी नहीं थी, बस उसके प्यार जताने का तरीका गलत और डरावना था.


छात्र ने मांगी माफी
मामला बढ़ता देख आरोपी छात्र ने भी वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उसका दावा है कि वह केवल उत्साह में आकर सिंगर के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहता था. फिलहाल, सोशल मीडिया पर सुनंदा के ‘माफ करने वाले’ अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!