मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में आए सपा अध्यक्ष अखिलेश, किस बात का किया बचाव, क्या है यह मामला ?
फोटो: आईएएनएस
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में आए सपा अध्यक्ष अखिलेश, किस बात का किया बचाव, क्या है यह मामला ?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर खड़े हुए जमीन विवाद के बीच उनका बचाव विपक्षी खेमे से किया गया है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोहन यादव के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है. अखिलेश ने एक तरफ जहां मोहन यादव का बचाव किया तो उनकी भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की साजिश की जा रही है. उन्होंने जमीन को लेकर लगे आरोपों पर कहा कि वह पहले रियल स्टेट का काम करते थे.
एक अंग्रेजी अखबार ने मंगलवार को दावा किया कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन में उनके परिजनों ने कई प्लॉट खरीदे जिनके आसपास बाद में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई. अखबार की रिपोर्ट का हवाला देकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मोहन यादव पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए. इस बीच, मोहन यादव का बचाव एक ऐसे खेमे आया जिसकी उम्मीद संभवत: खुद मुख्यमंत्री को नहीं होगी. अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में मोहन यादव का खुलकर बचाव किया. वह सिर्फ भाजपा पर तंज कसते रहे.
“भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि 3 मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगवा रहे हैं। इन्हें मध्य-प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है। इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/JPG0Q76qin
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 23, 2026
अखिलेश यादव ने कहा, ‘मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भाजपा ने साजिश की है. अगर मोहन यादव पर ये आरोप है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है. ये कोई नई बात नहीं है. वे पहले रियल स्टेट का काम करते थे. क्या भाजपा ये नहीं जानती? ये आरोप इसलिए लग रहा है कि भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि 3 मुख्यमंत्री कैसे बदलें. वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगवा रहे हैं.’
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को मध्य-प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है. उन्होंने अपने तीर का रुख यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर मोड़ते हुए कहा, ‘इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है. ये हटाने की साजिश चल रही है…उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि इस बार साइकिल इतनी तेज चलेगी कि अपने आप मुख्यमंत्री हट जाएंगे.’
सीएम मोहन यादव पर मुलायम पड़े अखिलेश ! दिया बड़ा बयान- “3 मुख्यमंत्री हटाने की साजिश रच रही है BJP”
