फरवरी में इंगेजमेंट और जून में मर्डर! युवती ने रची खौफनाक साजिश, मरवा दिया अपने होने वाले पति को, ऐसे खुला राज…

PUNE CRIME (1)

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) संदीप सिंह गिल / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

फरवरी में इंगेजमेंट और जून में मर्डर! युवती ने रची खौफनाक साजिश, मरवा दिया अपने होने वाले पति को, ऐसे खुला राज…

 

मुंबई | महाराष्ट्र के पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के 24 वर्षीय युवक केतन अग्रवाल की मौत ने एक नया मोड़ ले लिया है. पहले इस घटना को हादसा माना गया था लेकिन पुलिस जांच में हत्या की आशंका सामने आई है. सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज किया है.

पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) संदीप सिंह गिल ने कहा कि 18 जून को एक कपल, जिनकी इंगेजमेंट फरवरी में हुई थी, सिया गोयल और केतन अग्रवाल, लोहागढ़ किले में घूमने के लिए गए थे. वहां से तकरीबन 10:30 या 10:45 बजे के आसपास सिया गोयल ने फोन करके बताया कि केतन अग्रवाल फिसल के गिर गए है और उसकी लोहगढ़ किले से नीचे गिरने से मृत्यु हो गई है.

उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही वहां के सिक्योरिटी गार्ड, पुलिस, लड़की और मृतक के घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस स्टेशन में उसी दिन केस दर्ज किया गया. मामला दाखिल करने के बाद आगे जो जांच की गई उसमें कुछ ऐसी बातें हमारे सामने आईं जिससे घटना को लेकर संशय पैदा हो गया.

मृतक के रिश्तेदारों और दोस्तों के बयानों एवं पुलिस जांच में ये बात निकल कर सामने आई कि इस तरह की घटना अचानक से होना बहुत ज्यादा संभावित नहीं है खासकर उस लड़के के साथ जो अक्सर ट्रेकिंग करता था. पुलिस ने बताया कि लड़के ने काफी ट्रेकिंग की थी. जांच के इन सभी पहलुओं के आधार पर मामले की संदिग्धता और बढ़ गई.

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इसके बाद हमें अपने कुछ गोपनीय सूत्रों और मामले को लेकर की गई आगे की जांच में पता चला कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम का एक दोस्त है. पुलिस ने बताया कि सिया के परिवार का काम मार्केट यार्ड में है. उधर ही चेतन की भी दुकान है.

उन्होंने आगे बताया कि इन दोनों के बीच आपस में कुछ एक वर्ष के आसपास से पहचान थी. इन दोनों ने ही केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर योजना बनाई थी और उसी के तहत इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि लोहागढ़ किले पर इन्होंने केतन अग्रवाल को धक्का दिया था जिससे वह नीचे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस केस में हत्या का मुकदमा दर्ज कर सिया और चेतन को हिरासत में लिया गया है. दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

आईएएनएस

पुणे : केतन अग्रवाल केस में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने शादी से पहले रची खौफनाक साजिश


The Hindi Post
error: Content is protected !!