किस “आप” नेता के हारने पर रो पड़ी कवी कुमार विश्वास की पत्नी?

Kumar Vishwas (1)

कुमार विश्वास (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि मनीष सिसोदिया जब जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए तो उनकी पत्नी रो पड़ीं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में मनीष सिसोदिया से जुड़ा एक पुराना वाकया भी सुनाया.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कुमार विश्वास ने कहा, ”आज जब टीवी पर जंगपुरा का निर्णय आया… सामने दिखा कि मनीष सिसोदिया हार गए तो हमेशा तटस्थ रहने वाली और राजनीति से विरत रहने वाली मेरी पत्नी के आंख में आंसू आ गए, वो रोने लगी.”

उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, “लाखों करोड़ों कार्यकर्ता जो अन्ना आंदोलन से आए, जिनके बहुत ही निश्छल, निष्पाप और भारत की राजनीति को बदलने के सपने की हत्या एक निर्लज्ज, नीच …. चारित्रहीन व्यक्ति ने की ..उसके प्रति क्या संवेदना. दिल्ली को उससे मुक्ति मिली और मैं जनता हूं कि अब आम आदमी पार्टी में जो लोग बच गए थे वे भी अब वापस जाएंगे… कुछ पार्टियों में चले जाएंगे और पतन यहां से प्रारम्भ हुआ है…”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!