ग्रीस में PM मोदी को “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” से किया गया सम्मानित

PM Narendra Modi receives award honour from Greece President (1)
The Hindi Post

ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना साकेलारोपोलू ने PM नरेंद्र मोदी को “द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया है.

बता दें कि ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी. ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी खास ओहदे के कारण ग्रीस को ऊचाईंयों पर ले जाने में योगदान दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, “मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। इससे पता चलता है कि ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति कितना सम्मान है.”


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!