चंद्रयान की सफलता पर ब्रिटिश पत्रकार ने कहा “भारत को भेजी गई £2.3 बिलियन की सहायता राशि को वापस करना चाहिए”, भारतीयों ने कहा – ब्रिटेन ने भारत से $45 ट्रिलियन लुटे थे उसे वापस करो

patrick (1)

Photo: X/GBNews

The Hindi Post

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद, देश-दुनिया से बधाई संदेश आने का सिलसिला जारी है. इसी कर्म में ब्रिटिश पत्रकार पैट्रिक क्रिस्टीज ने भारत को बधाई दी. पर शायद उनको भारत की यह उपलब्धि रास नहीं आई है.

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि पैट्रिक क्रिस्टीज ने कुछ ऐसा कह दिया है जो भारतवासियों के गले नहीं उतर रहा है.

ब्रिटिश पत्रकार पैट्रिक क्रिस्टीज ने कहा कि भारत को 2016-2021 के बीच भेजी गई £2.3 बिलियन की सहायता को वापस करना चाहिए.. ऐसा उन्होंने अपने शो के दौरान कहा.

”मैं भारत को बधाई देता हूं कि वो (चंद्रयान-3 ) दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर गया. इसके साथ ही मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत को 2.3 बिलियन पाउंड की उस सहायता राशि को वापस कर देना चाहिए जो (ब्रिटेन) हमने उन्हें 2016 और 2021 के बीच भेजी थी. हम अगले वर्ष 57 मिलियन पाउंड देने के लिए भी तैयार हैं लेकिन मेरा मानना है कि ब्रिटिश करदाता को उस पर नियंत्रण रखना चाहिए (यानि नहीं देना चाहिए). हमें अंतरिक्ष कार्यक्रम चलाने वालों देशों को पैसा नहीं देना चाहिए.”

इस वीडियो के सामने आने के बाद, भारतीयों ने पैट्रिक क्रिस्टीज की क्लास लगा दी. उनकी जमकर आलोचना हुई और अभी हो भी रही है. लोगों ने उन्हें नस्लवादी तक कह डाला.

एक व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हम आपका दर्द समझते हैं. भारत का 45T (ट्रिलियन) पाउंड लूटने के बाद भी आप वह हासिल नहीं कर पाए जो भारत ने कर लिया.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!