“इंडिया चांद पर पहुंच गया है… हम अपने बच्चों को ही चांद-चांद कह रहे है…” : पाक मीडिया में चंद्रयान-3 को लेकर चर्चा

Chandrayaan 3 lands on Moon (1)
The Hindi Post

हाल ही में चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर सफल लैंडिंग हुई थी. इससे भारतवासी खुशी से झूम उठे थे. पूरी दुनिया में भारत की इस बड़ी उपलब्धि की खूब चर्चा हो रही है. भारतीय वैज्ञानिकों की प्रशंसा हो रही है. चंद्रयान की सफल लैंडिंग, पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. पाकिस्तान में चर्चा है कि भारत हमसे बहुत आगे निकल गया है.

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के न्यूज चैनल Geo TV की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें स्टूडियो में बैठे एंकर बता रहे है कि भारत चांद पर पहुंच गया है और हम बीच में ही फंसे हुए है अपनी लड़ाइयों में, मुश्किल हालातों में.

इस पर दूसरा एंकर कहता है कि हम अभी अपने बच्चे को चांद-चांद कह रहे है. इस पर महिला पत्रकार कहती है – कोई नहीं हमारे बच्चे तो अच्छे है.

यहां देखे पूरा वीडियो –

इस वीडियो को @Zaira_Nizaam नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है. उन्होंने ट्वीट के कैप्शन में लिखा – ऐसा काम करो दुनिया याद करे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!