चार भारतीयों समेत 22 यात्रियों को ले जा रहा विमान नेपाल में लापता

airplane-1670266_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

काठमांडू | नेपाल की तारा एयरलाइन्स (Tara Air) का विमान रविवार सुबह पोखरा से जोमसोम जाते समय लापता हो गया. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, विमान में चार भारतीयों और तीन जापानी मूल के नागरिकों सहित कुल 22 यात्री थे. विमान में क्रू के भी तीन सदस्य थे.

एयरपोर्ट अधिकारियों ने अनुसार, यह एक दो इंजन वाला विमान था जिससे सुबह 9:55 बजे संपर्क टूट गया था.

लापता विमान को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. उस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर भेजा गया है जहां पर तारा एयरलाइन्स के विमान से आखिरी बार संपर्क हुआ था.

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!