इस शहर में बिक रहा सबसे महंगा पेट्रोल, कीमत हुई 112 रूपए प्रति लीटर से भी अधिक

Petrol (2)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

इस शहर में बिक रहा सबसे महंगा पेट्रोल, कीमत हुई 112 रूपए प्रति लीटर से भी अधिक

 

देश की जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ गया है. 23 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग ₹1 प्रति लीटर तक का इजाफा किया. पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 97 पैसे तक और डीजल की कीमत में 99 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद पूरे देश में ईंधन के दाम बढ़ गए हैं. लेकिन, खास बात यह है कि पेट्रोल-डीजल के रेट पूरे देश में एक समान नहीं है. जहां देश एक महानगर में पेट्रोल की कीमत ₹112 प्रति लीटर के पार चली गई है, वहीं एक शहर ऐसा भी है जहां पेट्रोल अब भी 100 रुपये लीटर से भी कम है.

देश में सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद में है. यहां इसका भाव अब ₹112.81 प्रति लीटर पहुंच गया है. महंगे पेट्रोल के मामले में दूसरे नंबर पर तिरुवनंतपुरम है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको ₹112.64 चुकाने पड़ेंगे. इसके अलावा कोलकाता और पटना में भी पेट्रोल की कीमतें ₹110 प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुकी हैं.

एक तरफ जहां कई शहरों में पेट्रोल शतक पार कर चुका है, वहीं चंडीगढ़ के निवासियों को अब भी बड़ी राहत मिली हुई है. पेट्रोल के मामले में चंडीगढ़ देश का सबसे सस्ता शहर बना हुआ है, जहां पेट्रोल ₹98.97 प्रति लीटर बिक रहा है. चंडीगढ़ के बाद लखनऊ में पेट्रोल ₹99.26 प्रति लीटर, जबकि नई दिल्ली और नोएडा में इसकी कीमत ₹99.51 प्रति लीटर है.

डीजल की कीमतों में भी इस बार 99 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है जिसने माल ढुलाई और आम जरूरत की चीजों को महंगा करने का डर बढ़ा दिया है. डीजल के मामले में भी हैदराबाद सबसे ऊपर है. यहां इसकी कीमत अब ₹100.94 प्रति लीटर पर पहुंच गई है. वहीं तिरुवनंतपुरम में डीजल ₹101.55 प्रति लीटर के साथ दूसरे पायदान पर है. भुवनेश्वर और कोलकाता में डीजल ₹98 प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है.

पेट्रोल की तरह डीजल खरीदने के लिए भी चंडीगढ़ सबसे किफायती है जहां इसकी कीमत ₹86.94 प्रति लीटर है. इसके मुकाबले नोएडा में डीजल ₹91.93 और देश की राजधानी नई दिल्ली में ₹92.49 प्रति लीटर पर बिक रहा है.

क्‍यों पेट्रोल-डीजल के दाम पूरे देश में नहीं एक समान
हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग होने की मुख्य वजह राज्यों के टैक्स नियम हैं. हर राज्य सरकार ईंधन पर अपने हिसाब से वैट (VAT) और स्थानीय कर (Local Taxes) लगाती है. इसके अलावा रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक तेल पहुंचाने की परिवहन लागत (Transportation Cost) भी अलग होती है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!