शख्स ने हाथों से उखाड़ दी सड़क…, अखिलेश ने VIDEO शेयर कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा – “… भाजपाई भ्रष्टाचार की उधड़ती परतें..”

Akhilesh Yadav3 (1)

अखिलेश यादव की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक सड़क का वीडियो जारी कर निशाना साधा और कहा, “उन्नाव में भाजपाई भ्रष्टाचार की उधड़ती परतें. इसकी जांच होगी या मिल-बांटकर यह मामला भी भाजपा सरकार रफा-दफा कर देगी.”

दरअसल, सोशल मीडिया पर उन्नाव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में जो नया रोड डाला गया है, वह उधड़ते हुए दिखाई दे रहा है. एक व्यक्ति नई बनी रोड की दुर्दशा को दिखा रहा है.

इस पूरे मामले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुटकी ली. उन्होंने वीडियो को X पर शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा.

अखिलेश यादव ने X पर लिखा, “उन्नाव में भाजपाई भ्रष्टाचार की उधड़ती परतें. इसकी जांच होगी या मिल-बांटकर यह मामला भी भाजपा सरकार रफा-दफा कर देगी.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!