राक्षस की भूमिका निभा रहा शख्स बना ‘हैवान’, स्टेज पर जिंदा सुअर का पेट फाड़ खाने लगा….

Piglet (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

ओडिशा के गंजाम जिले से विचलित करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 45 वर्षीय शख्स ने जानवर को मार कर उसका मांस खाने लगा.

दरअसल, यह शख्स एक थिएटर आर्टिस्ट है और रामलीला के मंच पर राक्षस की भूमिका निभा रहा था. पीटीआई ने पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया कि मंच पर ही इस शख्स ने जीवित सुअर का पेट फाड़ डाला और उसके मांस को खाने लगा.

इस घटना के बारे में जिस-जिस को पता चला वो विचलित हो उठा. लोगों में आक्रोश फैल गया.

न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस शख्स की पहचान बिंबाधर गौड़ा के रूप में हुई है. पुलिस ने गौड़ा और रामलीला के एक आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों व्यक्तियों को जानवरों के साथ क्रूरता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

यह घटना 24 नवंबर को हिंजिली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रालाब गांव में घटी. इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एक्शन लिया. इसमें एक शख्स वो है जिस पर सूअर को मारने और उसका मांस खाने का आरोप है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!