संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला: पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, जले हुए मोबाइल बरामद

Lalit Jha (1)

ललित झा (फोटो वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में आरोपियों के फोन राजस्थान के नागौर से बरामद कर लिए हैं. दरअसल, फोन के अवशेष मिले है. संसद की सुरक्षा में सेंध मामले के कथित मुख्य साजिशकर्ता ललित झा ने फोन मोबाइल फोन्स को तोड़ डाला था और फिर इन्हें जला दिया था.

इस मामले की जांच से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “सबूत इकठ्ठा करने के लिए ललित झा को राजस्थान ले जाया गया. यहां हमने टूटे और जले हुए फोन बरामद हुए है.”

जली हुई अवस्था में मिला मोबाइल फोन
जली हुई अवस्था में मिला मोबाइल फोन

झा चार आरोपियों के फोन अपने साथ ले गया था. इसके बाद नीलम, अमोल, मनोरंजन और सागर ने संसद के अंदर और बाहर धुआं फैलाने का काम किया था. फोन चारों आरोपियों के मोबाइल फोन तलाश रही थी जो उसको मिल तो गए है पर जली हुई हालत में.

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को झा को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के बाद, छठे आरोपी महेश कुमावत को भी शनिवार को एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. अब सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में है और सबसे पूछताछ जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!