महिला डॉक्टर ने देश के प्रमुख उद्योगपति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

Woman in depression rape darkness Depositphotos_220164814_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

देश के एक प्रमुख उद्योगपति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है. मुंबई की रहने वाली 30 वर्षीय महिला डॉक्टर ने 64 वर्षीय सज्जन जिंदल के खिलाफ 13 दिसंबर को बांद्रा कुर्ला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. महिला के अनुसार, यौन उत्पीड़न की यह घटना पिछले साल हुई थी. सज्जन जिंदल जिंदल ग्रुप के चेयरमैन है और देश के नामी उद्योगपति है.

FIR के अनुसार, महिला की उद्योगपति से पहली मुलाकात 8 अक्टूबर 2021 को दुबई में एक IPL मैच के दौरान हुई थी.

इसके बाद दोनों के बीच WhatsApp के माध्यम से बात होने लगी.

महिला की शिकायत के अनुसार, 24 दिसंबर 2021 को उद्योगपति ने बांद्रा वेस्ट के एक फाइव स्टार होटल में कमरा बुक कराया था.

Sajjan Jindal (1)

दोनों होटल के कमरे में मिले थे. यहां महिला ने उद्योगपति से कहा कि उनको विवाह कर लेना चाहिए पर उद्योगपति ने कथित तौर पर ऐसा करने से मना कर दिया.

इसके बाद भी दोनों के बीच कई मुलाकातें हुई. एक बार की मुलाकात के दौरान उद्योगपति ने महिला को कथित तौर पर ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया.

महिला डॉक्टर ने कहा कि वह उनके आचरण से बहुत आहत हुई. उन्होंने कहा कि यौन शोषण के कारण उन्हें बहुत मानसिक और भावनात्मक पीड़ा हुई, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने फरवरी 2023 में शिकायत दर्ज कराई.

आरोप है कि इसके बाद उद्योगपति ने महिला से केस मामला वापस लेने के लिए कहा और इसके बदले में पैसे की पेशकश भी की थी.

By IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!