पाकिस्तानी सिंगर ने लाइव कॉन्सर्ट में लहराया तिरंगा तो हो गया बवाल….. क्यों किया ऐसा, दिया जवाब…
पाकिस्तानी सिंगर ने लाइव कॉन्सर्ट में लहराया तिरंगा तो हो गया बवाल….. क्यों किया ऐसा, दिया जवाब…
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो है पाकिस्तान के रहने वाले एक रैपर का, जिनका नाम है तल्हा अंजुम. तल्हा अंजुम ने हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि पाकिस्तानियों के दिल में खलबली मच गई. अब ऐसा क्या किय है तल्हा अंजुम ने, आइए आपको बताते हैं…
दरअसल सिंगर-रैपर तल्हा अंजुम नेपाल में अपना एक कॉन्सर्ट करने के लिए पहुंचे थे. इस कॉन्सर्ट में तल्हा अंजुम ने भारतीय तिरंगा लहरा दिया था. इसके बाद तो मानो हर तरफ बवाल ही मच गया. इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे तल्हा अंजुम भीड़ में से एक फैन से तिरंगा लेते हैं और अपने सिर के ऊपर से उसे लहराने लगते हैं. इसके बाद वो तिरंगे को अपने कंधों पर रखे हुए भी नजर आते हैं. इसके बाद तल्हा अंजुम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. कुछ लोगों ने उन्हें इस पर ट्रोल भी किया, तो कुछ ने इसे साउथ-एशिया की एकता बता डाला. हालांकि ट्रोल करने वालों में ज्यादातर पाकिस्तानी ही हैं.
इस विवाद के बाद तल्हा अंजुम ने इस पर सफाई भी दी है. तल्हा ने एक्स पर लिखा है कि, ‘मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. मेरी कला की कोई सीमा नहीं है. अगर भारतीय झंडा लहराने से विवाद होता है तो होने दो. मैं इसे फिर से करूंगा. मुझे मीडिया, युद्ध-प्रेमी सरकारों और उनके प्रचार की परवाह नहीं है. उर्दू रैप हमेशा सीमाहीन रहा है और हमेशा रहेगा.’
