जेल के गार्ड ने मचाया कत्लेआम, AK-47 से पत्नी-सास को उड़ाया, पुलिस पहुंची तो सीढियों पर हथियार लेकर बैठा रहा तभी अचानक…..

gurdaspur

पुलिस से घिर जाने पर आरोपी सीढियों पर बैठकर बात करने लगा / (वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब)

The Hindi Post

जेल के गार्ड ने मचाया कत्लेआम, AK-47 से पत्नी-सास को उड़ाया, पुलिस पहुंची तो सीढियों पर हथियार लेकर बैठा रहा तभी अचानक…..

 

केंद्रीय जेल गुरदासपुर (पंजाब) में निजी गार्ड के तौर पर तैनात एक पूर्व सैनिक ने अपनी सरकारी एके-47 राइफल से पत्नी और सास को गोली मार दिया. दोनों की मौत हो गई. इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली. यह घटना बुधवार सुबह तीन बजे की है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरप्रीत सिंह ने पहले अपनी पत्नी अकविंदर कौर पर गोली चलाई और इसके बाद अपनी सास गुरजीत कौर पर हमला किया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गुरप्रीत वहां से भागकर गुरदासपुर की स्कीम नंबर 7 स्थित आवासीय परिसर में छिप गया.

जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो उसने खुद को गोली मार लेने की धमकी दी. पुलिस टीम करीब एक घंटे तक उसे आत्मसमर्पण के लिए मनाती रही लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया और बाद में खुद को गोली मार ली. गोली लगने से उसकी भी मौत हो गई.

गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आदित्य ने मीडिया से कहा, “गुरप्रीत सिंह गुरदासपुर केंद्रीय जेल में तैनात था और उसे ड्यूटी के लिए सरकारी AK-47 राइफल जारी की गई थी. घरेलू विवाद के दौरान उसने इसी हथियार से बुधवार तड़के अपनी पत्नी अकविंदर कौर और सास गुरजीत कौर को गोली मार दी. इसके बाद वह स्कीम नंबर 7 के क्वार्टरों में जाकर छिप गया. यहां आत्मसमर्पण से इनकार करते हुए उसने खुद को गोली मार ली. इस मामले की जांच जारी है.”

पीड़ित परिवार के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव और कलह चल रही थी. अकविंदर कौर की बहन परमिंदर कौर ने बताया कि दोनों की शादी 2016 में हुई थी और दोनों के बीच नहीं बनती थी.

उन्होंने आगे बताया, “वह मेरी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. हमने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी थी.”

घटना का विवरण देते हुए परमिंदर बोली, “वह रात करीब 3 बजे घर आया और मेरी बहन को बाहर बुलाया. जैसे ही उसने दरवाजा खोला उसने उसे दो गोलियां मार दी. इसके बाद उसके मेरी मां को गोली मार दी.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!