‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के एक सीन का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तानी रेस्टोरेंट, खूब हो रही आलोचना

Pakistani Restaurant (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची का एक रेस्टोरेंट विवादों में है। इस रेस्टोरेंट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के एक सीन का इस्तेमाल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किया, जिसकी जमकर आलोचना हो रही है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया ने वेश्या गंगूबाई की भूमिका निभाई।

कराची स्थित रेस्तरां ने अपने विज्ञापन में फिल्म के एक सीन को इस्तेमाल किया, जिसमें एक्ट्रेस अपने पहले ग्राहक को बुलाती है।


View this post on Instagram

A post shared by Swing 🌸 (@swing.khi)

इस विज्ञापन को शेयर कर रेस्तरां स्विंग ने कैप्शन में लिखा- “आ जाओ और स्विंग्स में सोमवार को मर्दो के खास दिन पर 25 फीसद छूट का मजा लो।”

इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए हैं और इसे हटाने की मांग कर रहे हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!