‘एक हजार से ज्यादा भारतीयों के पास 1 हजार करोड़ से अधिक रुपये की कुल संपत्ति’

Note-Yellow_500x414-1-350x175_800x400

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | हुरुन इंडिया की ताज़ी रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब 1,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति वाले 1,000 से अधिक व्यक्ति है।

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट 2021 से खुलासा हुआ है कि 119 शहरों में 1,007 व्यक्तियों की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संचयी संपत्ति (क्युमुलेटिव संपत्ति) में 51 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि औसत (एवरेज ) संपत्ति में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया है कि 894 व्यक्तियों ने अपनी संपत्ति में वृद्धि देखी या वही या वही बने हुए है (जहां थे वही बने है और वृद्धि नहीं हुई), जिनमें से 229 नए चेहरे हैं, जबकि 113 ने अपनी संपत्ति में गिरावट देखी।

वर्तमान में, भारत में 237 अरबपति हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 58 अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘रसायन’ और ‘सॉ़फ्टवेयर’ क्षेत्रों ने सूची में सबसे बड़ी संख्या में नए प्रवेशकों को जोड़ा है। फार्मा अभी भी नंबर एक पर है और उसने सूची में 130 प्रवेशकों का योगदान दिया है। सूची में सबसे कम उम्र का प्रवेशक, 23 वर्ष का युवक है, जो पिछले साल सबसे कम आयु के प्रवेशक से तीन साल छोटा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार 10वें वर्ष भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए है।

“5,05,900 करोड़ रूपये के साथ गौतम अडानी और परिवार, आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 में दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए है।”

अडानी समूह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 9 लाख करोड़ रुपये है। अडानी पावर को छोड़कर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का मूल्य एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुरुन इंडिया के एमडी और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा, “गौतम अडानी एक नहीं, बल्कि पांच 1 लाख करोड़ रुपए की कंपनियां बनाने वाले अकेले भारतीय हैं।”

इसके अलावा, एचसीएल के शिव नादर ने तीसरी रैंक बरकरार रखी, क्योंकि यात्रा, खुदरा और हॉस्पिटैलिटी जैसे कोविड प्रभावित क्षेत्रों में एचसीएल के सीमित जोखिम के परिणामस्वरूप उनकी संपत्ति में 67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,36,600 करोड़ रुपये हो गई है।

दिसंबर 2020 में समाप्त हुए 12 महीनों में, एचसीएल 10 बिलियन डॉलर के राजस्व के निशान को तोड़ने वाली केवल तीसरी भारतीय आईटी कंपनी बन गई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!